Related Questions

गोवर्धन पर्वत को छोटी ऊँगली पर उठाना – सत्य है या लोक कथा?

कृष्ण का गोवधर्न - गायों का वर्धन

कृष्ण भगवान के काल में हिंसा बहुत बढ़ गई थी। तब कृष्ण भगवान ने फिर क्या किया? गोवर्धन पर्वत उठाया, एक उँगली से। अब गोवर्धन पर्वत उँगली पर उठाया, वह शब्द स्थूल में रह गया। परन्तु लोग उनकी सूक्ष्म भाषा समझे नहीं। गोवर्धन मतलब गायों का वर्धन कैसे हो, ऐसा सब जगह-जगह आयोजन किया और गौरक्षा का आयोजन किया। वर्धन का और रक्षा का दोनों आयोजन किए। क्योंकि हिन्दुस्तान के लोगों का मुख्य जीवन ही इस पर आधारित है। इसलिए बहुत ही हिंसा बढ़ जाए न तब दूसरा सब छोड़कर पहले यह सँभालो। और जो हिंसक जानवर हैं न, उनके लिए तो हमें कुछ करने की ज़रूरत नहीं है। वे जानवर खुद ही हिंसक हैं। उनके लिए आपको कुछ करने की ज़रुरत नहीं है। उन्हें कोई मारता भी नहीं न और वे खाए भी नहीं जाते न! इस बिल्ले को कौन खाए? कुत्ते को कौन खा जाए? कोई नहीं खाए और किसी से खाया भी नहीं जाए। इसलिए यह अकेला ही, गोवर्धन और गौरक्षा, दो वस्तुएँ ही पहले पकड़ने जैसी है।

गोवर्धन के बहुत उपाय करने चाहिए। कृष्ण भगवान ने एक उँगली के ऊपर गोवर्धन किया न, वह बहुत ऊँची चीज़ की थी। उन्होंने जगह- जगह गोवर्धन की स्थापना की थी और गौशालाएँ शुरू कर दी। हज़ारों गायों का पोषण हो ऐसा किया। गोवर्धन और गौरक्षा, ये दोनों स्थापित किए। रक्षा की इसलिए रुक गया। और फिर घर-घर घी, दूध सभी चीज़ें मिला करेंगी न! इसलिए गायों को बचाने के बदले गायों की आबादी किस प्रकार बढ़े, उसके लिए बहुत कुछ करने की ज़रूरत है।

गायें रखने से इतने फायदे हैं, गायों के दूध में इतना फायदे हैं, गायों के घी में इतने फायदे हैं, वह सब ओपन किया जाए और अनिवार्य तो नहीं परन्तु मरज़ी से, लोगों को खुद समझाकर और हर एक गाँव में गायों का रिवाज़ किया जाए तो गायें बहुत बढ़ जाएगी। पहले सब जगह गौशाला रखते थे, वहाँ हज़ार-हज़ार गायें रखते थे। इसलिए गायें बढ़ाने की ज़रूरत है। यह तो गायें बढ़ती नहीं और एक तरफ यह चलता रहता है। पर यह तो किसी को भी हमसे ना नहीं कहा जा सकता! ना कहे तो गुनाह कहलाता है। और कोई थोड़े ही गलत करता है? बचाता है न!

प्रश्नकर्ता: हम गायें छुड़वाते नहीं, परन्तु आने से रोकते हैं।

दादाश्री: हाँ, आने से रोकते रहो। उसके मूल मालिक को समझाओ कि इस तरह मत करना। अभी तो गोवर्धन और गौरक्षा, पहले ये दो नियम पकड़ो। दूसरे सब सेकन्डरी! यह कम्प्लीट हो जाएँ, फिर दूसरे।

इसलिए यह गोवर्धन और गौरक्षा, ये दो कृष्ण भगवान ने ज्यादा पकड़ रखा था। और गोवर्धन करनेवाले गोप और गोपी। गोप मतलब गौ पालन करनेवाले!

प्रश्नकर्ता: गोवर्धन, यह बात बहुत नयी ही मिली।

दादाश्री: हाँ, बातें हैं ही सब। पर यदि उनका विवरण हो तब काम का। बाकी तो बातें सब होती हैं ही और सच्ची ही होती है। परन्तु ये लोग फिर उसे स्थूल में ले गए। कहेंगे, ‘गोवर्धन पर्वत उठाया।’ इसीलिए वे फ़ॉरेन के साइन्टिस्ट कहेंगे, ‘पागल जैसी है यह बात, पर्वत उठाया जाता होगा किसी से?’ उठाया, तो हिमालय क्यों नहीं उठाया? और फिर तीर लगने से क्यों मर गए? पर ऐसा नहीं है।

गोवर्धन उन्होंने बहुत सुंदर तरीके से किया था। क्योंकि उस समय में हिंसा बहुत बढ़ गई थी, जबरदस्त हिंसा बढ़ गई थी। क्योंकि मुस्लिम अकेले हिंसा करते हैं, ऐसा नहीं है। हिन्दुओं में कुछ ऊपर की क्वॉलिटी ही हिंसा नहीं करती।

हिंसक भाव तो नहीं ही होना चाहिए न! मनुष्य को अहिंसक भाव तो होना ही चाहिए न! अहिंसा के लिए जीवन खर्च कर डालना, वह अहिंसक भाव कहलाता है।

Related Questions
  1. श्रीमद् भगवद् गीता का रहस्य क्या है? भगवद् गीता का सार क्या है?
  2. विराट कृष्ण दर्शन या विश्वदर्शन के समय अर्जुन ने क्या अनुभव किया था? और ये विराट स्वरुप क्या है?
  3. भगवद् गीता में श्री कृष्ण भगवान ने ‘निष्काम कर्म’ का अर्थ क्या समझाया है?
  4. ब्रह्म संबंध और अग्यारस का वास्तविक अर्थ क्या है? सच्ची भक्ति की परिभाषा क्या है?
  5. भगवद् गीता के अनुसार स्थितप्रज्ञा यानि क्या?
  6. श्री कृष्ण भगवान के अनुसार प्रकृति के तीन गुण कौन से हैं? भगवान श्री कृष्ण के साथ एकाकार (अभेद) होने के लिए क्यों और किस प्रकार चार वेदों से ऊपर उठा जा सके?
  7. ओम् नमो भगवते वासुदेवाय का अर्थ क्या है? वासुदेव के गुण क्या होते हैं? भगवान श्री कृष्ण को वासुदेव क्यों कहा गया है?
  8. गोवर्धन पर्वत को छोटी ऊँगली पर उठाना – सत्य है या लोक कथा?
  9. ठाकोरजी की पूजा-भक्ति किस तरह करनी चाहिए?
  10. पुष्टिमार्ग का उद्देश्य क्या है? श्री कृष्ण भगवान को नैष्ठिक ब्रह्मचारी क्यों कहा गया है?
  11. कृष्ण भगवान का सच्चा भक्त कौन है? वास्तविक कृष्ण या योगेश्वर कृष्ण कौन हैं?
  12. भगवद् गीता के अनुसार, जगत कौन चलाता है?
  13. स्वधर्म और परधर्म किसे कहते हैं?
  14. भगवद् गीता का सार क्या है?
  15. भगवान श्री कृष्ण की सत्य और लोक कथाएँ
×
Share on