परम पूज्य दादा भगवान ने “एडजस्ट एवरीव्हेर” का सूत्र दिया है। उन्होंने एडजस्टमेंट लेने के कई ऐसे तरीके बताए हैं, जिन्हें अपनाकर हम आसानी से जीवन में एडजस्ट हो सकते हैं:

एडजस्टमेंट इस प्रकार से लें कि किसी को भी हमारे कारण कठिनाई न हो।
१. जहाँ आप एडजस्ट नहीं हो सकते हैं, उसकी एक लिस्ट बनाएँ।
२. एडजस्टमेंट न ले पाने के पीछे के कारणों को खोजें।
३. आप अपने मन की शांति के लिए भविष्य में कैसे एडजस्टमेंट ले सकते हैं, चाहे सामने वाला व्यक्ति एडजस्ट करे या नहीं। इसके लिए योजनाएँ बनाएँ।
४. दृढ़ निश्चय करें कि, ‘मुझे एडजस्ट होना ही है’, तब एडजस्टमेंट लेने की शक्ति आपके भीतर अपने आप उत्पन्न हो जाएगी।
परम पूज्य दादाश्री कहते हैं, ‘यदि आप किसी को कुछ समझाने का प्रयास करते हैं और वे समझ नहीं पाते, तब बात को पकड़ के आग्रह करने का कोई अर्थ नहीं है। इसके बदले शांति से प्रार्थना करें कि, "उनके भीतर बैठे, हे शुद्धात्मा भगवान! उन्हें सद्बुद्धि और समझने की शक्ति दीजिए। उन्हें सही रास्ते पर चलने की समझ मिले और उनकी सभी नेगेटिविटी दूर हो जाए।“
यदि आपका लक्ष्य जीवन में शांति पाने का है, तो आप अत्यंत कठिन परिस्थिति में भी एडजस्टमेंट लेने का कोई अवसर नहीं चूकेंगे।
A. शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए दूसरों के साथ एडजस्ट करना सीखना अनिवार्य है। परम पूज्य दादा भगवान के... Read More
Q. सफल वैवाहिक जीवन के लिए अपने जीवनसाथी के साथ एडजस्ट कैसे करें?
A. बस इन शब्दों को स्वीकार कर लें: ‘एडजस्ट एवरीव्हेर!’ एडजस्ट! एडजस्ट! एडजस्ट! घर में क्लेश नहीं होना... Read More
Q. मन की शांति के लिए एडजस्ट एवरीव्हेर
A. क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि , कुदरत में ऐसी चीज़े है जो अपने आस-पास के वातावरण के साथ एडजस्ट हो... Read More
Q. घर में शांति कैसे प्रस्थापित करे?
A. आदर्श सांसारिक जीवन की परिभाषा ही एडजस्टमेंट है। जितना आप एडजस्ट होंगे उतनी आपकी शक्तियां बढ़ेगी और... Read More
Q. जीवन में संबंधों को बनाए रखने के लिए, एडजस्टमेन्ट का उपाय सबसे सरल क्यों है?
A. कई बार ऐसा समय भी आता है कि आप जानते हो कि आप सही हो लेकिन फिर भी एडजस्टमेन्ट लेना पड़ता है। तब आप... Read More
Q. परम पूज्य दादा भगवान के जीवन में अलग अलग प्रकार के एडजस्टमेंट लेने के वास्तविक प्रसंग
A. जब हम विभिन्न परिस्थितियों में किसी को एडजस्टमेंट लेते हुए देखते या सुनते है तब हमे नयी दृष्टि... Read More
subscribe your email for our latest news and events
