
प्रश्नकर्ता: अरिहंत भगवान यानी चौबीस तीर्थंकरों को संबोधित करके प्रयोग किया है क्या?
दादाश्री: नहीं, वर्तमान तीर्थंकर ही अरिहंत भगवान कहलाते हैं। महावीर भगवान तो वहाँ पर मोक्ष में बिराजमान हैं। वैसे लोग कहते हैं कि 'हमारे चौबीस तीर्थंकर (ही अरिहंत है) और एक तरफ पढ़ते हैं कि 'नमो अरिहंताणं, नमो सिद्धाणं।' तब मैं उनसे कहता हूँ कि 'ये दो हैं?' तब कहते हैं कि, 'हाँ, दो हैं।' मैंने कहा, 'अरिहंत के बारे में बताइए ज़रा।' तब कहते हैं कि, 'ये चौबीस तीर्थंकर ही अरिहंत है।' अरे, वे तो सिद्ध हो गए हैं। वे तो अभी सिद्धक्षेत्र में हैं। आप सिद्ध को अरिहंत बुलाते हो? अरिहंत किसे कहते होंगे ये लोग?
अरिहंत किसे कहा जाता है? जो सिद्ध नहीं हुए हों और यहाँ पर देहधारी, केवलज्ञानी हों, उन्हें अरिहंत कहा जाता है। क्रोध-मान-माया-लोभ (रूपी) दुश्मनों का जिन्होंने नाश कर दिया है, ऐसे केवलज्ञानी, उन्हें अरिहंत कहा जाता है।
प्रश्नकर्ता: वे सब चौबीस तीर्थंकर तो सिद्ध हो चुके हैं।
दादाश्री: तो फिर आप कहते नहीं हो लोगों से कि भाई, जो सिद्ध हो चुके हैं, उन्हें अरिहंत क्यों बुलाते हो? ये तो दूसरे पद में सिद्धाणं में आते हैं। अरिहंत का पद खाली रहा, उसीसे यह परेशानी है न! इसीलिए हम कहते हैं कि अरिहंत को स्थापित करो, सीमंधर स्वामी को स्थापित करो। ऐसा क्यों कहते हैं आपको समझ में आया? ये चौबीस तीर्थंकर सिद्ध कहलाएँगे या अरिहंत? अभी उनकी दशा सिद्ध है या अरिहंत है?
प्रश्नकर्ता: अभी सिद्धगती में हैं।
दादाश्री: सिद्ध हैं न? आपको विश्वास है न? शत-प्रतिशत है न?
प्रश्नकर्ता: हाँ, शत-प्रतिशत।
दादाश्री: इसलिए उन्हें सिद्धाणं में रखा है। सिद्धाणं में पहुँच गए हैं। उसके बाद अब अरिहंताणं में कौन हैं? अरिहंताणं यानी प्रत्यक्ष, हाज़िर होने चाहिए। लेकिन अभी मान्यता उलटी चल रही है। चौबीस तीर्थंकरों को अरिहंत कहा जाता है। लेकिन यदि सोचा जाए तो वे लोग तो सिद्ध हो चुके हैं। इसलिए जब 'नमो सिद्धाणं' बोलें तो उसमें वे आ ही जाते हैं, तब अरिहंत का विभाग बाकी रहता है। इसलिए पूरा नमस्कार मंत्र परिपूर्ण नहीं होता और अपूर्ण रहने से उसके फल की प्राप्ति नहीं होती। यानी कि अभी वर्तमान तीर्थंकर होने चाहिए। अर्थात् वर्तमान तीर्थंकर सीमंधर स्वामी को अरिहंत मानें, तभी नमस्कार मंत्र पूर्ण होगा। चौबीस तीर्थंकर तो सिद्ध हो चुके हैं, वे सभी 'नमो सिद्धाणं' में आ जाते हैं। जैसे कोई कलेक्टर हो और उनके गवर्नर होने के पश्चात् हम उन्हें कहें कि, 'कलेक्टर साहब यहाँ आइए।' तो कितना बुरा लगेगा, नहीं?
प्रश्नकर्ता: लगेगा ही।
दादाश्री: उसी प्रकार सिद्ध को यदि अरिहंत मानें तो बड़ा भारी नुकसान होता है। उनका नुकसान नहीं होता, क्योंकि वे तो वीतराग हैं, लेकिन हमारा भारी नुकसान होता है, ज़बरदस्त नुकसान होता है।
महावीर भगवान आदि सारे तीर्थंकर मोक्ष में जाने के लिए हमारे काम नहीं आने वाले, वे तो मोक्ष में जा चुके हैं और हम यह ‘नमो अरिहंताणं’ बोलते हैं वह उनके संबंध में नहीं है। उनका संबंध तो ‘नमो सिद्धाणं’ से हैं। यह ‘नमो अरिहंताणं’ जो हम बोलते हैं वह किसे पहुँचता है? अन्य क्षेत्रों में जहाँ-जहाँ अरिहंत हैं उन्हें पहुँचता है। महावीर भगवान को नहीं पहुँचता। डाक तो हमेशा उसके पते पर ही पहुँचेगी। जबकि लोग क्या समझते हैं कि यह ‘नमो अरिहंताणं’ बोलकर हम महावीर भगवान को नमस्कार पहुँचाते हैं। वे चौबीस तीर्थंकर तो मोक्ष में जाकर बैठे हैं, वे तो ‘नमो सिद्धाणं’ हो चुके हैं। वे भूतकालीन तीर्थंकर कहलाते हैं। यानी कि आज सिद्ध भगवान कहलाते हैं और जो वर्तमान तीर्थंकर हैं, उन्हें अरिहंत कहा जाता हैं।
प्रश्नकर्ता: अरिहंताणं बोलते तो हैं, लेकिन अरिहंत तो ये सीमंधर स्वामी ही हैं, यह बात आज समझ में आई।
A. नमो अरिहंताणम मैं उस प्रभु को नमन करता हूं, जिसने सभी दुश्मनों का नाश कर दिया है,... Read More
Q. त्रिमंत्र का अर्थ क्या है और त्रिमंत्र की आराधना के क्या फायदा है?
A. त्रिमंत्र में जैनों का, वासुदेव का, और शिव का, ये तीनों मंत्र जोड़ दिए हैं। त्रिमंत्र एक... Read More
Q. अरिहंत भगवान किसे कहते हैं?
A. परिचय, अरिहंत भगवान का अरिहंत भगवान का अर्थ है मोक्ष से पहले की अवस्था। ज्ञान में सिद्ध भगवान... Read More
Q. "आचार्य" में कौन-कौन से गुण होते हैं?
A. प्रश्नकर्ता : 'नमो आयरियाणं'। दादाश्री : अरिहंत भगवान के बताए हुए आचार का जो पालन करते हैं और उन... Read More
Q. "उपाध्याय" में कौन-कौन से गुण होते हैं?
A. प्रश्नकर्ता : 'नमो उवज्झायाणं' विस्तार से समझाइए। दादाश्री : उपाध्याय भगवान। उसका अर्थ क्या होता... Read More
A. प्रश्नकर्ता : 'नमो लोए सव्वसाहूणं' दादाश्री : 'लोए' यानी लोक, तो इस लोक में जितने साधु हैं उन सभी... Read More
A. प्रश्नकर्ता: ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ समझाइए। दादाश्री: वासुदेव भगवान! अर्थात् जो वासुदेव भगवान... Read More
Q. हमें कैसे पता चलेगा कि किसी को आत्मा की तीव्र इच्छा है?
A. प्रश्नकर्ता: लोए यानी क्या? दादाश्री: नमो लोए सव्वसाहूणं। लोए यानी लोक। इस लोक के अलावा दूसरा,... Read More
A. प्रश्नकर्ता : ॐ, वह नवकार मंत्र का छोटा रूप है? दादाश्री : हाँ, समझकर ॐ बोलने से धर्मध्यान होता... Read More
Q. "जय सच्चिदानंद" का अर्थ क्या है?
A. यह त्रिमंत्र है उसमें पहले जैनों का मंत्र है, बाद में वासुदेव का और शिव का मंत्र है। और यानी... Read More
subscribe your email for our latest news and events
