अक्रम विज्ञान, एक ऐसा आध्यात्मिक विज्ञान है जो व्यवहार में उपयोगी है और मोक्ष प्राप्ति के लिए एक ‘शार्टकट’ रास्ता है।
अधिक पढ़ें05 जून |
दादा भगवान फाउन्डेशन प्रचार करता हैं, अक्रम विज्ञान के आध्यात्मिक विज्ञान का – आत्मसाक्षात्कार के विज्ञान का। जो परम पूज्य दादा भगवान द्वारा बताया गया है।
अधिक पढ़ेंअहमदाबाद से २० की.मी. की दूरी पर सीमंधर सिटी, एक आध्यात्मिक प्रगति की जगह है| जो "एक स्वच्छ, हरा और पवित्र शहर" जाना जाता है|
अधिक पढ़ेंअक्रम विज्ञानी, परम पूज्य दादा भगवान, द्वारा प्रेरित एक अनोखा निष्पक्षपाति त्रिमंदिर।
प्रश्नकर्ता: तो प्रतिक्रमण यानी क्या?
दादाश्री: प्रतिक्रमण यानी सामनेवाला जो आपका अपमान करता है, तब आपको समझ जाना चाहिए कि इस अपमान का गुनहगार कौन है? वह करनेवाला गुनहगार है या भुगतनेवाला गुनहगार है, पहले आपको यह डिसीज़न लेना चाहिए। तो अपमान करनेवाला बिल्कुल भी गुनहगार नहीं होता। एक सेन्ट (प्रतिशत) भी गुनहगार नहीं होता। वह निमित्त होता है और अपने ही कर्म के उदय के कारण वह निमित्त मिलता है। मतलब यह अपना ही गुनाह है। अब प्रतिक्रमण इसलिए करना है कि सामनेवाले पर खराब भाव हुआ हो तो प्रतिक्रमण करने चाहिए। उसके लिए मन में ऐसे विचार आ गए हों कि नालायक है, लुच्चा है, तो प्रतिक्रमण करना चाहिए। और ऐसा विचार नहीं आया हो और हमने उसका उपकार माना हो तो प्रतिक्रमण करने की ज़रूरत नहीं है। बाकी कोई भी गाली दे तो वह अपना ही हिसाब है, वह आदमी तो निमित्त है। जेब काटे तो वह काटनेवाला निमित्त है और हिसाब अपना ही है। ये तो निमित्त को ही काटते हैं और उसीके झगड़े हैं ये सारे।
उल्टा चले उसका नाम अतिक्रमण और वापस लौटे उसका नाम प्रतिक्रमण।
जहाँ झगड़ा है, वहाँ प्रतिक्रमण नहीं है और जहाँ प्रतिक्रमण है, वहाँ झगड़ा नहीं है।
लड़के को पीटने का कोई अधिकार नहीं है, समझाने का अधिकार है। फिर भी लड़के को पीट डाला और फिर प्रतिक्रमण नहीं करें तो सब कर्म चिपकते ही रहेंगे (चिपकेंगे ही) न? प्रतिक्रमण तो होना ही चाहिए न?
‘मैं चंदूभाई हूँ’, यह अतिक्रमण है। फिर भी व्यवहार में इसे लेट गो करना। लेकिन किसी को दु:ख होता है आपसे? नहीं होता हो तो वह अतिक्रमण नहीं हुआ है। पूरे दिन में किसी को अपने से दु:ख हुआ तो वह अतिक्रमण हुआ। उसका प्रतिक्रमण करो। यह वीतरागों का साइन्स है। अतिक्रमण अधोगति में ले जाएगा और प्रतिक्रमण उर्ध्वगति में ले जाएगा और ठेठ मोक्ष जाने तक प्रतिक्रमण ही हेल्प करेगा।
प्रतिक्रमण किसे नहीं करना होता? जिसने अतिक्रमण नहीं किया है, उसे।
Q. मैं मेरे बच्चे को चोरी करने से कैसे रोक सकता हूँ?
A. कोई लड़का चोर बन गया है। वह चोरी करता है। मौका मिलने पर लोगों के पैसे चुरा लेता है। घर पर गेस्ट आए हों तो उन्हें भी नहीं छोड़ता। अब उस लड़के को क्या सिखलाते...Read More
Q. मैं अपनी पत्नी के साथ कैसे प्रेमपूर्वक रहूँ?
A. प्रश्नकर्ता: पूर्वजन्म के ऋणानुबंध से छूटने के लिए क्या करना चाहिए? दादाश्री: आपका जिनके साथ पूर्व का ऋणानुबंध हो और वह आपको पसंद ही नहीं हो, उनका साथ...Read More
Q. रिश्ते में ईर्ष्या और संदेह से कैसे छुटकारा पाएँ?
A. प्रश्नकर्ता: जो ईर्ष्या होती है वह नहीं हो, उसके लिए क्या करना चाहिए? दादाश्री: उसके दो उपाय हैं। ईर्ष्या हो जाने के बाद पश्चाताप करना चाहिए और दूसरा, जो...Read More
Q. संबंधों में क्रोध पर काबू कैसे पाए?
A. प्रश्नकर्ता: किसी पर बहुत गुस्सा आ जाए, फिर बोलकर बंद हो गए, बाद में यह जो बोलना हुआ उसके लिए जी बार-बार जला करे तो उसमें एक से ज़्यादा प्रतिक्रमण करने...Read More
Q. अपने मातहत को डाँटने के बाद उनसे कैसे क्षमा माँगें?
A. प्रश्नकर्ता : नौकरी के दौरान फर्ज अदा करते समय मैंने बहुत सख्ती के साथ लोगों के अपमान किये थे, उन्हें दुत्कारा था। दादाश्री : उन सभी का प्रतिक्रमण करना।...Read More
A. प्रश्नकर्ता : हम प्रतिक्रमण न करें तो फिर किसी समय सामनेवाले के साथ चुकता करने जाना पड़ेगा न? दादाश्री : नहीं, उसे चुकता नहीं करना है। हम बंधन में रहे।...Read More
Q. दूसरों की मज़ाक उड़ाना कैसे टाले? इसके लिए कैसे माफ़ी माँगनी चाहिए?
A. मैंने तो लोगों का हर तरह से मज़ाक उड़ाया था। हमेशा हर तरह का मज़ाक कौन उड़ाता है? जिसका बहुत टाइट ब्रेइन (तेज दिमाग) हो वही उड़ाये। मैं तो सब का मज़ाक उड़ाया...Read More
Q. मैंने किसीको दुःखी किया हो, तो उसकी माफ़ी कैसे माँगूं?
A. प्रश्नकर्ता: सामनेवाले का मन तोड़ा हो तो उससे छूटने के लिए क्या करना चाहिए? दादाश्री: प्रतिक्रमण करने चाहिए और अगर आमने-सामने मिल जाए तो कहना कि ‘भाई, मैं...Read More
Q. कोई बार-बार हमें दुःखी करे, तो उसे क्षमा कैसे दे?
A. प्रश्नकर्ता: कोई व्यक्ति गलती करे, फिर हम से क्षमा माँगे, हम क्षमा कर देते हैं, नहीं माँगने पर भी मन से क्षमा कर देते हैं, किन्तु बार-बार वह व्यक्ति भूल...Read More
A. मिच्छामी दुक्कड़म अर्धमागधी भाषा (भगवान महावीर के समय में बोली जाने वाली भाषा) का एक शब्द है। मिच्छामी दुक्कड़म द्वारा, यह कहने की कोशिश की जा रही है,...Read More
subscribe your email for our latest news and events