अक्रम विज्ञान, एक ऐसा आध्यात्मिक विज्ञान है जो व्यवहार में उपयोगी है और मोक्ष प्राप्ति के लिए एक ‘शार्टकट’ रास्ता है।
अधिक पढ़ें21 मार्च |
दादा भगवान फाउन्डेशन प्रचार करता हैं, अक्रम विज्ञान के आध्यात्मिक विज्ञान का – आत्मसाक्षात्कार के विज्ञान का। जो परम पूज्य दादा भगवान द्वारा बताया गया है।
अधिक पढ़ेंअहमदाबाद से २० की.मी. की दूरी पर सीमंधर सिटी, एक आध्यात्मिक प्रगति की जगह है| जो "एक स्वच्छ, हरा और पवित्र शहर" जाना जाता है|
अधिक पढ़ेंअक्रम विज्ञानी, परम पूज्य दादा भगवान, द्वारा प्रेरित एक अनोखा निष्पक्षपाति त्रिमंदिर।
प्रश्नकर्ता : लेकिन दादाजी, यदि कोई व्यक्ति कभी अपने सामने गरम हो जाए, तब क्या करना चाहिए?
दादाश्री : गरम तो हो ही जाएगा न! उसके हाथ में थोड़े ही है? अंदर की मशीनरी उसके बस में नहीं है न! यह जैसे-तैसे करके अंदर की मशीनरी चलती रहती है। यदि खुद के बस में होता तो मशीनरी गरम ही नहीं होने देगा न! थोड़ा भी गरम हो जाना, यानी गधा बन जाना, मनुष्य होकर भी गधा बना! लेकिन ऐसा कोई करेगा ही नहीं न! लेकिन जहाँ खुद के बस में नहीं है, वहाँ पर फिर क्या हो सकता है?
ऐसा है, इस संसार में कभी भी गुस्सा होने का कोई कारण ही नहीं है। कोई कहे कि, 'यह लड़का मेरा कहा नहीं मानता।' तो भी गुस्सा होने का कोई कारण ही नहीं है। वहाँ तुझे ठंडा रहकर काम लेना है। यह तो तू निर्बल है, इसलिए गरम हो जाता है। और गरम हो जाना भयंकर निर्बलता कहलाती है। यानी जब निर्बलता बहुत अधिक हो, तभी गरम हो जाता है न! अतः जो गरम हो जाता है, उस पर तो दया आनी चाहिए कि इस बेचारे का क्रोध पर बिल्कुल भी कंट्रोल नहीं है। जिसे खुद के स्वभाव पर भी कंट्रोल नहीं है, उस पर दया आनी चाहिए।
गरम होना यानी क्या? कि पहले खुद जलना और बाद में सामनेवाले को जला देना। यह दियासलाई दागी तो पहले खुद भड़-भड़ करके जलती है और फिर सामनेवाले को जला देती है। अर्थात् गरम होना अपने वश में होता तो कोई गरम होता ही नहीं न! जलन किसे अच्छी लगेगी? कोई ऐसा कहे कि, 'संसार में कभी-कभी क्रोध करने की ज़रूरत होती है।' तब मैं कहूँगा कि, 'नहीं, ऐसा कोई कारण नहीं है कि जहाँ क्रोध करना ज़रूरत हो।' क्रोध, वह तो निर्बलता है, इसलिए हो जाता है। भगवान ने इसीलिए क्रोधी को 'अबला' कहा है। पुरुष तो किसे कहते हैं? क्रोध-मान-माया-लोभ आदि निर्बलता जिसमें नहीं होतीं, उन्हें भगवान ने 'पुरुष' कहा है। अर्थात् ये जो पुरुष नज़र आते हैं, उन्हें भी 'अबला' कहा हैं, लेकिन उन्हें शर्म नहीं आती न, उतना अच्छा है, वर्ना 'अबला' कहने पर शर्मिंदा हो जाते न! लेकिन इन्हें कोई भान ही नहीं है। भान कितनी है? नहाने का पानी रखो तो नहा लेंगे। खाना, नहाना, सोना, इन सभी का भान है, लेकिन दूसरा कुछ भान नहीं है। मनुष्यपन का जो विशेष भान कहा गया है, कि ये 'सज्जन पुरुष' हैं। ऐसी सज्जनता लोगों को दिखे, उसका भान नहीं है।
क्रोध-मान-माया-लोभ, वे तो खुली कमज़ोरियाँ हैं और बहुत क्रोध हो जाए, तब आपने ऐसे हाथ-पैर काँपते नहीं देखे?
प्रश्नकर्ता : शरीर भी मना करता है कि तुझे क्रोध करने जैसा नहीं है।
दादाश्री : ढूँढने हाँ, शरीर भी मना करता है कि 'यह हमें शोभा नहीं देता।' अर्थात् क्रोध तो कितनी बड़ी कमज़ोरी कहलाएगी! इसलिए आपको क्रोध करना उचित नहीं है!
Q. आपसी संबंधों में क्रोध होने के कारण क्या हैं?
A. क्रोध कब आता है? तब कहें, 'दर्शन अटक जाता है, तब ज्ञान अटकता है। तब क्रोध उत्पन्न होता है।' मान भी ऐसा है। दर्शन अटक जाता है, तब ज्ञान अटकता है, तब मान...Read More
Q. रिश्तेदारी में क्रोध की समस्याओं को कैसे निबटाएँ?
A. क्रोध खुद ही अहंकार है। अब इसका पता लगाना चाहिए कि, किस तरह से वह अहंकार है। वह पता लगाएँ तब उसे पकड़ पाएँगे कि क्रोध वह अहंकार है। यह क्रोध उत्पन्न क्यों...Read More
Q. पति-पत्नी के रिश्ते में होनेवाले क्रोध से कैसे निबटें?
A. प्रश्नकर्ता : घर में या बाहर मित्रों में सब जगह हर एक के मत भिन्न भिन्न होते हैं और उसमें हमारी धारणा के अनुसार नहीं हो तो हमें क्रोध क्यों आता है? तब क्या...Read More
Q. मुझे ऑफिस में गुस्सा क्यों आता हैं?
A. क्रोध और माया, वे तो रक्षक हैं। वे तो लोभ और मान के रक्षक हैं। लोभ की यथार्थ रक्षक माया और मान का यथार्थ रक्षक क्रोध। फिर भी मान के लिए थोड़ी बहुत माया...Read More
Q. बच्चे अपने पिता की बजाय माता की तरफदारी क्यों करते हैं?
A. प्रश्नकर्ता : सात्विक चिढ़ या सात्विक क्रोध अच्छा है या नहीं? दादाश्री : लोग उसे क्या कहेंगे? ये बच्चे भी उसे कहेंगे कि, 'ये तो चिड़चिड़े ही हैं!' चिढ़ना...Read More
Q. बच्चे को कैसे अनुशासन में रखें?
A. प्रश्नकर्ता : कई लोगों की ऐसी बिलीफ होती है कि 'बच्चों को मारें तो ही वे सीधे होते हैं, वर्ना बिगड जाते हैं | हमें मारकर धाक में रखने ही चाहिए | तो ही...Read More
Q. ज़रूरत पड़ने पर क्रोध करें, लेकिन ड्रामेटिक।
A. एक बैंक का मेनेजर कहने लगा, 'दादाजी मैंने तो कभी भी वाइफ को या बेटे को या बेटी को एक शब्द भी नहीं कहा है | चाहे कोई गलती करे, चाहे जो करते हों, लेकिन मैं...Read More
Q. गुस्सा क्या है? खीज क्या है?
A. प्रश्नकर्ता : दादाजी, गुस्से और क्रोध में क्या फर्क है? दादाश्री : क्रोध उसे कहेंगे, जो अहंकार सहित हो। गुस्सा और अहंकार दोनों मिले, तब क्रोध कहलाता हैं...Read More
Q. क्रोध से कैसे छुटकारा पाएँ?
A. पहले तो दया रखो, शांति रखो, समता रखो, क्षमा रखो, ऐसा उपदेश सिखाते हैं। तब ये लोग क्या कहते हैं ''अरे! मुझे क्रोध आता रहता है और तू कहता है कि क्षमा रखो,...Read More
subscribe your email for our latest news and events