प्रश्नकर्ता : मुझे सिगरेट पीने की बुरी आदत पड़ गई है।

दादाश्री : तो उसके बारे में 'तू' ऐसा रखना, कि यह गलत है, बुरी चीज़ है, ऐसा। और यदि कोई कहे कि सिगरेट क्यों पीते हो? तो उसकी तरफदारी मत करना। बुरा है, ऐसा कहना। या तो यह मेरी कमजोरी है, ऐसा कहना तो किसी दिन छूटेगी वरना वह नहीं छूटेगी।
हम भी प्रतिक्रमण करते हैं न, अभिप्राय से मुक्त होना ही चाहिए। अभिप्राय रह जाने में हर्ज है।
प्रतिक्रमण करे तो वह मनुष्य उत्तम से उत्तम वस्तु पा गया। अर्थात् यह टेक्निकली है। सायन्टिफिकली उसमें जरूरत नहीं रहती लेकिन टेक्निकली जरूरत है।
प्रश्नकर्ता : सायन्टिफिकली कैसे?
दादाश्री : सायन्टिफिकली फिर उसका वह डिस्चार्ज है, फिर उसे जरूरत ही क्या है?! क्योंकि आप अलग हैं और वह अलग है। इतनी सारी शक्तियाँ नहीं हैं उन लोगों की! प्रतिक्रमण नहीं करने से वह अभिप्राय रह जाता है। और आपने प्रतिक्रमण किया इसलिए अभिप्राय से अलग हुए, यह बात चौकस है न?!
क्योंकि जितना अभिप्राय रहेगा, उतना मन रहेगा। क्योंकि मन अभिप्राय से बंधा हुआ है।
हमने क्या कहा कि अभी व्यसनी हो गया है उसका मुझे विरोध नहीं है, पर जो व्यसन हुआ हो, उसका भगवान से प्रतिक्रमण करना कि हे भगवान! यह शराब नहीं पीनी चाहिए, फिर भी पीता हूँ। उसकी मा़फी माँगता हूँ। यह फिर से नहीं पीने की शक्ति देना। इतना करना भैया। तब लोग विरोध उठाते हैं कि तू शराब क्यों पीता है? अरे, तू उसे ऐसा करके ज्यादा बिगाड़ता है। उसका अहित कर रहा है। मैंने क्या कहा, तू कितना भी बड़ा गुनाह करके आया हो, तो इस तरह प्रतिक्रमण करना।
Book Name: प्रतिक्रमण (Page #45)
A. प्रतिक्रमण यानी वापस लौटना। जैसे हम किसी गलत रास्ते पर आगे बढ़ गए हों, तो फिर यू-टर्न लेकर सही... Read More
A. जहाँ-जहाँ अतिक्रमण होता है, वहाँ-वहाँ प्रतिक्रमण करने की आवश्यकता है। सामान्य व्यवहार यानी क्रमण।... Read More
Q. प्रतिक्रमण करने का महत्त्व क्या है?
A. परम पूज्य दादा भगवान कहते हैं, “अतिक्रमण से जगत् खड़ा हुआ है तो प्रतिक्रमण से जगत् बंद हो जाता है।... Read More
Q. प्रतिक्रमण किस तरह से करें?
A. अतिक्रमण करने का तरीका किसी को सिखाना नहीं पड़ता। अतिक्रमण तो अपने आप होते रहते हैं। किसी को... Read More
Q. संबंधों को सुधारने के लिए प्रतिक्रमण किस तरह से करना चाहिए?
A. अक्सर हम अपने नज़दीक की व्यक्तियों के संबंधों में सबसे अधिक दुःख दे देते हैं। कई बार दुःख देने के... Read More
Q. जीवन में पाप कर्मों से किस तरह छूटें?
A. भयंकर काल आने वाला है। भयंकर दुःख आने वाले हैं! बहुत अधिक अतिक्रमण का फल ही पशुयोनि होगी और उससे... Read More
Q. मिच्छामि दुक्कड़म् अर्थात् क्या?
A. मिच्छामि दुक्कड़म्, यह अर्धमागधी (संस्कृत से निकली हुई प्राकृत भाषा) भाषा का शब्द है, जिस भाषा... Read More
subscribe your email for our latest news and events
