अक्रम विज्ञान, एक ऐसा आध्यात्मिक विज्ञान है जो व्यवहार में उपयोगी है और मोक्ष प्राप्ति के लिए एक ‘शार्टकट’ रास्ता है।
अधिक पढ़ें21 मार्च |
दादा भगवान फाउन्डेशन प्रचार करता हैं, अक्रम विज्ञान के आध्यात्मिक विज्ञान का – आत्मसाक्षात्कार के विज्ञान का। जो परम पूज्य दादा भगवान द्वारा बताया गया है।
अधिक पढ़ेंअहमदाबाद से २० की.मी. की दूरी पर सीमंधर सिटी, एक आध्यात्मिक प्रगति की जगह है| जो "एक स्वच्छ, हरा और पवित्र शहर" जाना जाता है|
अधिक पढ़ेंअक्रम विज्ञानी, परम पूज्य दादा भगवान, द्वारा प्रेरित एक अनोखा निष्पक्षपाति त्रिमंदिर।
चित्त शुद्धिकरण ही है अध्यात्मसिद्धि!
प्रश्नकर्ता: कर्म की शुद्धि किस तरह होती है?
दादाश्री: कर्म की शुद्धि, वह चित्त की शुद्धि करने से हो जाती है। चित्त की शुद्धि हो तो कर्म की शुद्धि हो जाती है। यह तो चित्त की अशुद्धि के कारण कर्म अशुद्ध हो जाते हैं। चित्त शुद्ध हो जाए तो कर्म शुद्ध हो ही जाएँगे।
प्रश्नकर्ता: हर एक कर्म शुद्ध हो जाएगा? चाहे कैसा भी कर्म करे तो शुद्ध हो जाएगा?
दादाश्री: चित्त शुद्ध हो जाए न तो फिर कर्म शुद्ध हो जाएगा। चित्त अशुद्ध हो तो कर्म अशुद्ध, चित्त शुभ हो तो कर्म शुभ, चित्त अशुभ हो तो कर्म अशुभ! वह सब चित्त पर डिपेन्ड (निर्भर) करता है। सब कुछ। इसलिए चित्त को रिपेयर (ठीक) करना है। अपने लोग क्या कहते हैं कि ‘मुझे चित्त शुद्धि करनी है।’ अर्थात चित्त शुद्धि करने के लिए ही इस जगत् में अध्यात्म है। इसीलिए चित्त शुद्धि करने की ज़रूरत है। चोरी करने से चित्त अशुद्ध हो जाता है, लेकिन फिर पश्चाताप करने से वही चित्त शुद्ध हो जाता है। और पश्चाताप नहीं करने की वजह से इन्हीं लोगों में चित्त की अशुद्धि रह गई है। इसलिए ये सारे अशुद्ध कर्म होते रहते हैं। पश्चाताप करते ही नहीं हैं। जानते हैं, फिर भी पश्चाताप नहीं करते। जानते हैं फिर भी क्या कहते हैं, कि ‘सब ऐसा ही करते हैं न?’
अर्थात खुद का चित्त अशुद्ध हो रहा है, इसका भान नहीं रहता।
प्रश्नकर्ता: व्यवहार शुद्धि किस तरह होती है?
दादाश्री: यदि व्यवहार में चित्त की शुद्धि रखे कि भाई, हमें इसे धोखा नहीं देना है, तो फिर व्यवहार शुद्धि हो गई। और अगर धोखा दिया तो व्यवहार अशुद्ध हो जाएगा। अर्थात् नीति-नियम और प्रामाणिकता से चलेंगे तो व्यवहार शुद्धि रहेगी।
ओनेस्टी इज़ द बेस्ट पॉलिसी, डिसओनेस्टी इज़ द बेस्ट फूलिशनेस। (ईमानदारी ही उत्तम नीति है और बेईमानी उत्तम मूर्खता है!)
व्यवहार शुद्धि के लिए, सामनेवाले को दुःख न हो, ऐसा व्यवहार रखें, उसे व्यवहार शुद्धि कहते हैं। बिल्कुल भी दुःख न हो। अगर हमें (दुःख) हो जाए तो सहन कर लेना चाहिए, लेकिन सामनेवाले को तो दुःख होना ही नहीं चाहिए।
प्रश्नकर्ता: अपने कर्मों के प्रतिक्रमण करें तो छूट जायेंगे या नहीं?
दादाश्री: प्रतिक्रमण करने से लगभग सब खत्म हो जाते हैंI थोड़े बहुत बचते हैं। ये ही कर्म अतिक्रमण से बंधते हैं। जितनी रुचि से अतिक्रमण किया हो उतना भुगतना पड़ेगा। प्रतिक्रमण करने पर भी, जितना स्वाद लिया है उतना तो भुगतना ही पड़ेगा। जितनी रुचि उतना भुगतना ही पड़ेगा। अंदर स्वाद लिया है न? ज़्यादा दोष अतिक्रमण से है। सहजभाव से व्यवहार चल रहा हो तो उसमें कोई हर्ज नहीं है। प्रतिक्रमण के परिणामस्वरूप नया कर्म बंधन रुक जाता है। पुराने तो भुगतने ही पड़ेंगे।
A. जब तक कभी टेढ़ा धंधा शुरू नहीं हो, तब तक लक्ष्मी जी नहीं जाती। टेढ़ा रास्ता, वह लक्ष्मी जाने का निमित्त है! यह काला धन कैसा कहलाता है, वह समझाऊँ। यदि बाढ़...Read More
Q. चोरी और भ्रष्टाचार से पैसा कमाने का क्या परिणाम आता है?
A. प्रश्नकर्ता: लक्ष्मी क्यों कम हो जाती है? दादाश्री: चोरियों से। जहाँ मन-वचन-काया से चोरी नहीं होती, वहाँ लक्ष्मीजी कृपा करती है। लक्ष्मी का अंतराय चोरी से...Read More
Q. किस लिए हमे प्रामाणिकता से पैसा कमाना चाहिए? क्या नीति का धन मन की शांति दिला सकता है?
A. कुदरत क्या कहती है? उसने कितने रुपये खर्च किए वह हमारे यहाँ देखा नहीं जाता। यहाँ तो, वेदनीय कर्म क्या भुगता? शाता (सुख परिणाम) या अशाता, उतना ही हमारे यहाँ...Read More
Q. क्या लोगो के साथ सीधा रहना यह हमारी मूर्खता है? स्वार्थी लोगो के साथ किस तरह व्यव्हार करना चाहिए?
A. टेढ़ों के साथ टेढ़े होने पर... प्रश्नकर्ता: दुनिया टेढ़ी है, किंतु यदि हम अपने स्वभाव के अनुसार सरलता का बरताव करें तो मूर्खों में गिने जाते हैं, तो हम...Read More
A. व्यवसाय में अणहक्क का कुछ भी नहीं घुसना चाहिए और जिस दिन बिना हक़ का लोगे, उस दिन से व्यवसाय में बरकत नहीं रहेगी। भगवान हाथ डालते ही नहीं। व्यवसाय में तो...Read More
A. विज्ञान द्वारा मुक्ति प्रश्नकर्ता: मोक्ष में जाने की भावना है, परन्तु उस रास्ते में खामी है तो क्या करना चाहिए? दादाश्री: किस चीज़ की खामी...Read More
Q. किस तरह चित शुध्ध होता है, जिससे सत् चित आनंद स्वरूप बन सके?
A. शुद्ध चिद्रूप प्रश्नकर्ता: चित्त की शुद्धि किस तरह होती है? दादाश्री: यह चित्त की शुद्धि ही कर रहे हो न? चित्त का अर्थ लोग अपनी-अपनी भाषा में समझते हैं,...Read More
A. मधुरी वाणी के, कारणों का ऐसे करें सेवन प्रश्नकर्ता: कई बार ऐसा नहीं होता कि हमें सामनेवाले का व्यू पोइन्ट ही गलत दिख रहा हो, इसलिए फिर अपनी वाणी...Read More
Q. पैसा लक्ष्मी कि क्या निशानी है? अशुद्ध और भ्रष्टाचार से मिले हुए पैसो का क्या परिणाम होता है?
A. हमेशा ही, यदि लक्ष्मी निर्मल होगी तो सब अच्छा रहेगा, मन अच्छा रहेगा। यह लक्ष्मी अनिष्ट आई है उससे क्लेश होता है। हमने बचपन में तय किया था कि जहाँ तक हो सके...Read More
Q. कोई व्यक्ति प्योर किस प्रकार बन सकता है?
A. प्रश्नकर्ता: शुद्धता लाने के लिए क्या करना चाहिए? दादाश्री: करने जाओगे तो कर्म बाँधोगे। ‘यहाँ पर’ कहना कि हमें यह चाहिए। करने से कर्म बँधते हैं। जो-जो...Read More
Q. प्योरिटी में से उत्पन्न हुए शील है? ओरा की शक्तियों के क्या गुण है?
A. शीलवान का चारित्रबल शील का प्रभाव ऐसा है कि जगत् में कोई उनका नाम नहीं ले। लुटेरों के बीच रहता हो, सभी उँगलियों में सोने की अँगूठियाँ पहनी हों। यहाँ पूरे...Read More
A. शुद्धता बरते इसलिए, शुद्धात्मा कहो प्रश्नकर्ता: आपने शुद्धात्मा किसलिए कहा? सिर्फ आत्मा ही क्यों नहीं कहा? आत्मा भी चेतन तो है ही न? दादाश्री: शुद्धात्मा...Read More
Q. शीलवान किसे कहते है? शीलवान ओंर चरित्रवान कि वाणी के लक्षण क्या होते है?
A. वचलबल शीलवान का इस जगत् के सभी ज्ञान शुष्कज्ञान हैं। शुष्कज्ञानवाले कोई शीलवान पुरुष हो यानी शास्त्रों से ऊपर होता है तो भी उनका वचनबल रहता हैं, शीलवान...Read More
subscribe your email for our latest news and events