अक्रम विज्ञान, एक ऐसा आध्यात्मिक विज्ञान है जो व्यवहार में उपयोगी है और मोक्ष प्राप्ति के लिए एक ‘शार्टकट’ रास्ता है।
अधिक पढ़ें21 मार्च |
दादा भगवान फाउन्डेशन प्रचार करता हैं, अक्रम विज्ञान के आध्यात्मिक विज्ञान का – आत्मसाक्षात्कार के विज्ञान का। जो परम पूज्य दादा भगवान द्वारा बताया गया है।
अधिक पढ़ेंअहमदाबाद से २० की.मी. की दूरी पर सीमंधर सिटी, एक आध्यात्मिक प्रगति की जगह है| जो "एक स्वच्छ, हरा और पवित्र शहर" जाना जाता है|
अधिक पढ़ेंअक्रम विज्ञानी, परम पूज्य दादा भगवान, द्वारा प्रेरित एक अनोखा निष्पक्षपाति त्रिमंदिर।
राग-द्वेष अनुसार मेमोरी
प्रश्नकर्ता: दादा, भूतकाल का मेमोरी से कनेक्शन है या नहीं? और मेमोरी तो नैचुरल गिफ्ट है, ऐसा कहते है न?
दादाश्री: ना, ना। गिफ्ट मतलब कोई ऐसे इनाम दे दे ऐसा नहीं। नैचुरल गिफ्ट का मतलब क्या है कि उसके जितने राग-द्वेष होते हैं उतनी ही मेमोरी होती है। अब कितने ही लोगों को शास्त्रों पर राग नहीं होता और अन्य जगह पर होता है। वे शास्त्र पढ़ते रहते हैं फिर भी याद नहीं रहता। इसलिए फिर उसे कमअक्ल कहते हैं। बाकी की कई मेमोरी होती है उसमें, लेकिन वे काम नहीं आती न! लोग तो कमअक्ल ही कहेंगे न? और यहाँ शास्त्रों में तो बहुत होशियार, बहुत मेमोरीवाला कहते हैं। तब फिर लोग उसे गिफ्ट कहते हैं। और मेमोरी में हमेशा भूतकाल का ही होता है न? भूतकाल की ही चीज़ें होती है, मेमोरी में। हमें मेमोरी से लेना-देना नहीं है। मेमोरी तो हमारी यहाँ ज्ञान में विस्तृत होनी चाहिए। जिसकी स्मृति है उसकी विस्मृति होनी चाहिए।
प्रश्नकर्ता: लेकिन भूतकाल तो हमेशा देखना ही होता है न? भूतकाल तो हमेशा कुछ भी शुरू करने में वर्तमान की जो परिस्थिति होती है, उसके निराकरण के लिए भी भूतकाल तो देखना ही पड़ेगा न? अर्थात् सारा मेमोरी पर ही होता है न?
दादाश्री: हाँ, लेकिन वह तो मेमोरी ही है न! उस मेमोरी के आधार पर पूरा जगत् चल ही रहा है। लेकिन वह रिलेटिव चीज़ है। हम रियल की बात कर रहे हैं। यह रिलेटिव सारा मेमोरी के आधार पर चल रहा है। वर्तमान में सुख भोगते हो तो वर्तमान में कोई गुनाह नहीं होगा। यदि हम वर्तमान में नहीं रहेंगे न तो हमें भी भूतकाल की याद आएगी । वहाँ जात्रा में कितना अच्छा, कितना घूमते थे, मज़ा करते थे और यह क्या है, वगैरह, ऐसा सब याद आए तो क्या होगा?
प्रश्नकर्ता: दखलंदाज़ी।
दादाश्री: इसलिए वर्तमान में रहो।
प्रश्नकर्ता: उसे सब कैसे भूल सकते हैं? आज मेरा जो भूतकाल है उसे भूलने के लिए मुझे क्या करना चाहिए? वह मेमोरी पर ही आधारित है न? आज ज्ञानी बन जाने पर भी उनका भूतकाल तो है ही न?
दादाश्री: रिलेटिव में तो भूतकाल के आधार पर सब चलता ही रहता है?
भूतकाल का सार ही यह वर्तमान काल है न। अत: भूतकाल आपको याद भी नहीं करना पड़ता। आपकी बेटी की शादी की है तो वह भूतकाल आज सार के रूप में आपके पास रहता ही है। इसलिए आपको कुछ भी नहीं करना है, वर्तमान में रहो। कौन सी शर्तें रखी थीं, क्या कुछ किया था, वह सब आपके वर्तमान में है ही। भूतकाल तो हमेशा बीत ही जाता है। भूतकाल खड़ा ही नहीं रहता, बीत ही जाता है।
Q. त्रिकालज्ञान किसे कहा जाता है? क्या सर्वज्ञ भगवान भूतकाल और भविष्यकाल के सभी पर्याय जानते हैं?
A. त्रिकालज्ञान वर्तमान में रहकर तीनों काल का देखाई दें,वह है त्रिकालज्ञान। प्रश्नकर्ता: त्रिकालज्ञान की यथार्थ डेफिनिशन क्या है? दादाश्री: एक ही वस्तु का...Read More
Q. भविष्य की चिंता क्यों नहीं करनी चाहिए?
A. भविष्य की चिंता बिगाड़े वर्तमान; दूर के पहाड़ देखने के बजाय नज़दीक की ठोकर से बचो। प्रश्नकर्ता: मेरी तीन बेटियाँ हैं, मुझे उनकी चिंता रहती है। उनके...Read More
A. बरते वर्तमान में सदा वर्तमान में रहना यही व्यवस्थित मैं आपसे कहता हूँ कि वर्तमान में रहना सीखिए। आप सभी को वर्तमान में रहने के लिए सारे रक्षण दिए हैं और...Read More
Q. यदि भविष्य के विचार आए तो उनके साथ कैसे वर्ते?
A. भूतकाल गॉन, भविष्य परसत्ता... प्रश्नकर्ता: वर्तमान में एक्ज़ेक्टली कैसे रहे, उसका उदाहरण देकर समझाइए। दादाश्री: अभी आप किसमें हो? कुसंग में हो या सत्संग...Read More
A. अभिप्राय किस तरह छूटें? कोई हमसे दग़ा कर गया हो वह हमें याद नहीं करना चाहिए। पिछला याद करने से बहुत नुकसान होता है। अभी वर्तमान में वह क्या करता है वह देख...Read More
Q. भविष्य की चिंता नहीं करें तो कैसे चलेगा? क्यों कल की चिंता ना करें?
A. भूतकाल, अभी कौन याद करता है? प्रश्नकर्ता: कल की चिंता नहीं करें तो कैसे चलेगा? दादाश्री: कल होता ही नहीं है। कल तो किसीने देखा ही नहीं दुनिया में। जब...Read More
A. वर्तमान में बरतें, ज्ञानी प्रश्नकर्ता: युग की परिभाषा में यह पहली बार कलियुग आया है? दादाश्री: हर एक कालचक्र में कलियुग होता ही है। कलियुग अर्थात् क्या...Read More
subscribe your email for our latest news and events