लक्ष्मी
पिछले जन्म के पुण्य के आधार से हमे पैसे प्राप्त होते है| देखिये यह विडियो जिसमें पूज्य दीपक भाई हमें पैसो का विज्ञान समझाते है|
मनुष्य व्यवसाय या रोजगार करता है, लेकिन उसका उद्देश्य क्या होता है? पैसे कमाने का। उसमें भी सभी को फायदा ही चाहिए, नुकसान के लिए कोई धंधा नहीं करता। पैसे कमाने के पीछे हर किसी का उद्देश्य जीवन का गुजारा करना और सुखी होना है। लेकिन क्या पैसों से सुखी हो जाते हैं?
लोग पूरा दिन पैसे कमाने के लिए दौड़-धाम करते रहते हैं। पैसों के पीछे तो पूरा जगत पागल हो गया है। उसके बावजूद भी सुख नहीं आता। बड़े-बड़े बंगले, कारें, नौकर सब कुछ होने के बावजूद भी उसे भोगतने का किसी के पास समय नहीं है, क्योंकि पैसे कमाने की रेस में वे दौड़ते ही रहते हैं।
इतना ही नहीं, आजकल व्यवसाय या रोजगार करते समय कैसे करके जल्दी से पैसा कमा लें, उसकी दौड़ शुरू हो गई है। इस दौड़ में ऐसा अंधापन आ जाता है कि लोगों को हित–अहित का भी भान नहीं रहता। पैसे कमाने की लालच के कारण चीजों में मिलावट, अनीति, भ्रष्टाचार, काला धन आदि दूषण व्याप्त हो गए हैं।
इस काल में, जबकि ज़्यादातर बिजनेस मेन अधोगति के बीज बो रहे हैं, तब मनुष्य किस समझदारी से इस जोखिमदारी से छूट सके और उसका जीवन व्यवहार भी सुरक्षित रह सके, उसकी समझ यहाँ स्पष्ट की गई है।


Q. व्यापार में नीति और ईमानदारी क्यों रखनी चाहिए?
A. सुखी होने का सच्चा मार्ग है, नीति और ईमानदारी से भरा जीवन। जहाँ मनुष्य नीति और ईमानदारीपूर्वक... Read More
Q. व्यापार में फायदा या नुकसान हो तब क्या करें?
A. व्यापार के दो बेटे हैं, जो नियम से ही जन्में हैं। एक का नाम नुकसान और एक का नाम फायदा। फायदा सबको... Read More
Q. व्यापार में लेन-देन के समय क्या ध्यान में रखें?
A. व्यापार में यदि हम किसी के देनदार हों, यानी हमने किसी से पैसे उधार लिए हों और वह कर्ज़ चुकाना हो।... Read More
Q. पैसों का लोभ यानी क्या? उसे किस तरह पहचानें?
A. लोभ की व्याख्या क्या है? खुद के पास बहुत पैसे हों, फिर भी रात- दिन पैसों के ही विचार आते रहते... Read More
A. लोभ यानी अंधापन ! खुद को भी पता नहीं चलता कि लोभ हो रहा है। लोभी व्यक्ति का चित्त पूरा दिन लोभ में... Read More
Q. व्यावसायिक नैतिकता क्या है?
A. प्रश्नकर्ता : आत्मा की प्रगति के लिए क्या करते रहना चाहिए? दादाश्री : उसे प्रामाणिकता की निष्ठा... Read More
Q. व्यापार में ट्रिक्स-क्या मुझे ऐसा करना चाहिए?
A. लक्ष्मी की कमी क्यों है? चोरियों से। जहाँ मन-वचन-काया से चोरी नहीं होगी, वहाँ लक्ष्मीजी की मेहर... Read More
Q. मंदी से कैसे निपटे? पैसों का स्वभाव कैसा है?
A. प्रश्नकर्ता : जीवन में आर्थिक परिस्थिति कमज़ोर हो तब क्या करना? दादाश्री : एक साल बारिश नहीं होने... Read More
Q. ग़ैरकानूनी पैसे का क्या असर होता है?
A. मुंबई में एक उच्च संस्कारी परिवार की बहन से मैंने पूछा, 'घर में क्लेश तो नहीं होता न?' तब वह बहन... Read More
Q. क्या मुझे पैसे उधार देने चाहिए?
A. प्रश्नकर्ता: किसी मनुष्य को हमने पैसे दिये हो और वह नहीं लौटाता हो तो उस समय हमें वापस लेने का... Read More


subscribe your email for our latest news and events
