प्रश्नकर्ता : दो लोग प्रेमी हों और घरवालों का साथ नहीं मिले तो आत्महत्या कर लेते हैं। ऐसा बहुत बार होता है तो वह प्रेम है, उसे क्या प्रेम माना जाएगा?
दादाश्री : आवारा प्रेम! उसे प्रेम ही कैसे कहा जाए? इमोशनल होते हैं और पटरी पर सो जाते हैं! और कहेंगे, 'अगले भव में दोनों साथ में ही होंगे।' तो वह ऐसी आशा किसी को करनी नहीं चाहिए। वे उनके कर्म के हिसाब से फिरते हैं। वे वापिस इकट्ठे ही नहीं होंगे!!
प्रश्नकर्ता : इकट्ठे होने की इच्छा हो तब भी इकट्ठे होते ही नहीं?
दादाश्री : इच्छा रखने से कहीं दिन फिरते हैं? अगला भव तो कर्मों का फल है न! यह तो इमोशनलपन है।
आप छोटे थे तब ऐसी बला लिपटी थी किसी तरह की? तब पुरावे (प्रूफ) इकट्ठे होते हैं, सब एविडेन्स इकट्ठे होते हैं, तब फिर बला लिपट जाती है।
प्रश्नकर्ता : बला क्या है?
दादाश्री : हाँ, वह मैं बताऊँ। एक नागर ब्राह्मण था, वह ऑफिसर था। वह उसके बेटे को कहता है, 'यह तू घूम रहा था, मैंने तुझे देखा था, तू साथ में बला किसलिए लेकर घूमता है?' लड़का कॉलेज में पढ़ता था, किसी गर्लफ्रेन्ड के साथ उसके बाप ने देखा होगा। उसे बला ये लोग नहीं कहते, पर ये पुराने ज़माने के लोग उसे बला कहते हैं। क्योंकि फादर के मन में ऐसा हुआ कि 'यह मूर्ख आदमी समझता नहीं, प्रेम क्या है वह। प्रेम को समझता नहीं और मार खा जाएगा। यह बला लिपटी है, इसलिए मार खा-खाकर मर जाएगा।' प्रेम को निभाना, वह आसान नहीं है। प्रेम करना सभी को आता है, पर उसे निभाना आसान नहीं है। इसलिए उसके फादर ने कहा कि, 'यह बला किसलिए खड़ी की?'
तब वह लड़का कहता है, 'बापूजी, क्या कहते हो यह आप? वह तो मेरी गर्लफ्रेन्ड है। आप इसे बला कहते हो यों? मेरी नाक कट जाए ऐसा बोलते हो? ऐसा नहीं बोलते।' तब बाप कहता है, 'नहीं बोलूँगा अब।' उस गर्लफ्रेन्ड के साथ दो वर्ष दोस्ती चली। फिर वह दूसरे किसी के साथ सिनेमा देखने आई थी और वह उसने देख लिया। इसलिए उसके मन में ऐसा लगा कि यह तो पापाजी कह रहे थे कि 'यह बला लिपटाई है', यानी वैसी यह बला ही है।
इसलिए पुरावे (घटक, परिस्थितियाँ) मिल जाएँ न, तो बला लिपट जाती है, फिर छूटता नहीं और दूसरों को लेकर फिरें तब फिर रात-दिन लड़के को नींद ही नहीं आती। होता है या नहीं होता ऐसा? उस लड़के ने जब जाना कि 'यह तो बला ही है। मेरे पापा कहते थे वह सच्ची बात है।' तब से वह बला छूटने लगी। मतलब, जब तक गर्लफ्रेन्ड कहे और उसे बला समझे नहीं तब तक किस तरह छूटे?!
Book Name: प्रेम (Page #11 Paragraph #5 to #9 & Page #12)
Q. क्या आपके घर में सच्चा प्रेम है?
A. घरवालों के साथ 'नफा हुआ' कब कहलाता है कि घरवालों को अपने ऊपर प्रेम आए। अपने बिना अच्छा नहीं लगे, कि... Read More
Q. माता का प्रेम इस दुनिया में सर्वोतम प्रेम क्यों है?
A. सच्चा प्रेम तो किसी भी संयोगों में टूटना नहीं चाहिए। इसलिए प्रेम उसका नाम कहलाता है कि टूटे नहीं।... Read More
Q. क्या आपको अपने बच्चों के प्रति प्रेम है?
A. यानी वस्तु समझनी पड़ेगी न! अभी आपको ऐसा लगता है कि प्रेम जैसी वस्तु है इस संसार में? प्रश्नकर्ता :... Read More
Q. बच्चों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए?
A. प्रश्नकर्ता : प्रेम में जितना पावर है, उतना सत्ता में नहीं न?! दादाश्री : ना। पर आपको प्रेम... Read More
Q. किसी व्यक्ति के प्रेम में पड़ना यानी क्या?
A. युवाओं के टीनेज में आने से उनमें होने वाले शारीरिक बदलाव, सोशल मीडिया का ज्यादा प्रभाव, स्कूल या... Read More
A. प्रश्नकर्ता : परन्तु बहुत बार हमें द्वेष नहीं करना हो तब भी द्वेष हो जाता है, उसका क्या... Read More
Q. क्या रिश्तों में सच्चा प्रेम होता है?
A. जगत् आसक्ति को प्रेम मानकर उलझता है। स्त्री को पति के साथ काम और पति को स्त्री के साथ काम, ये सब... Read More
A. प्रश्नकर्ता : मोह और प्रेम, इन दोनों के बीच की भेदरेखा क्या है? दादाश्री : यह पतंगा है न, यह पतंगा... Read More
Q. आसक्ति और प्रेम में क्या अंतर है?
A. परम पूज्य दादा भगवान की दृष्टि से मोह और आसक्ति, प्रेम नहीं हैं। वे हमें लौकिक मान्यताओं से विपरीत... Read More
Q. ईश्वरीय प्रेम क्या है? ऐसा प्रेम कहाँ से प्राप्त होगा?
A. यह प्रेम तो ईश्वरीय प्रेम है। ऐसा सब जगह होता नहीं न! यह तो किसी जगह पर ऐसा हो तो हो जाता है, नहीं... Read More
Q. प्रेम स्वरूप कैसे बन सकते हैं?
A. असल में जगत् जैसा है वैसा वह जाने, फिर अनुभव करे तो उसे प्रेमस्वरूप ही होगा। जगत् 'जैसा है वैसा'... Read More
subscribe your email for our latest news and events
