असल में जगत् जैसा है वैसा वह जाने, फिर अनुभव करे तो उसे प्रेमस्वरूप ही होगा। जगत् 'जैसा है वैसा' क्या है? कि कोई जीव किंचित् मात्र दोषी नहीं, निर्दोष ही है जीव मात्र। कोई दोषी दिखता है वह भ्रांति से ही दिखता है।
अच्छे दिखते हैं, वह भी भ्रांति और दोषी दिखते हैं, वह भी भ्रांति। दोनों अटेचमेन्ट-डिटेचमेन्ट हैं। यानी कोई दोषी असल में है ही नहीं और दोषी दिखता है इसलिए प्रेम आता ही नहीं। इसलिए जगत् के साथ जब प्रेम होगा, जब निर्दोष दिखेगा, तब प्रेम उत्पन्न होगा। यह मेरा-तेरा, वह कब तक लगता है? कि जब तक दूसरे को अलग मानते हैं तब तक। उसके साथ भेद है तब तक, यह मेरा लगता है उससे। तो इस अटेचमेन्टवाले को मेरा मानते हैं और डिटेचमेन्टवाले को पराया मानते हैं, वह प्रेमस्वरूप किसी के साथ रहता नहीं।
इसलिए यह प्रेम वह परमात्मा गुण है, इसलिए हमें वहाँ पर खुद को वहाँ सारा ही दुख बिसर जाता है उस प्रेम से। मतलब प्रेम से बंधा यानी फिर दूसरा कुछ बंधने को रहा नहीं।
प्रेम कब उत्पन्न होता है? जो अभी तक भूलें हुई हों उनकी मा़फी माँग लें, तब प्रेम उत्पन्न होता है।
उनका दोष एक भी नहीं हुआ, पर मुझे दिखा इसलिए मेरा दोष था।
जिसके साथ प्रेमस्वरूप होना हो न, वहाँ इस तरह करना। तब आपको प्रेम उत्पन्न होगा। करना है या नहीं करना प्रेम?
प्रश्नकर्ता : हाँ दादा।
दादाश्री : हमारा यही तरीका होता है सारा। हम जिस तरह तर गए हैं उसी तरीके से तारते हैं सभी को।
आप प्रेम उत्पन्न करोगे न?! प्रेमस्वरूप हो जाएँ तब सामनेवाले को अभेदता रहती है। सब हमारे साथ उस तरह से अभेद हो गए हैं। यह रीति खुली कर डाली।
Book Name: प्रेम (Page #48 Paragraph #5, #6 & Page #49 Paragraph #1 to #8)
Q. क्या आपके घर में सच्चा प्रेम है?
A. घरवालों के साथ 'नफा हुआ' कब कहलाता है कि घरवालों को अपने ऊपर प्रेम आए। अपने बिना अच्छा नहीं लगे, कि... Read More
Q. माता का प्रेम इस दुनिया में सर्वोतम प्रेम क्यों है?
A. सच्चा प्रेम तो किसी भी संयोगों में टूटना नहीं चाहिए। इसलिए प्रेम उसका नाम कहलाता है कि टूटे नहीं।... Read More
Q. क्या आपको अपने बच्चों के प्रति प्रेम है?
A. यानी वस्तु समझनी पड़ेगी न! अभी आपको ऐसा लगता है कि प्रेम जैसी वस्तु है इस संसार में? प्रश्नकर्ता :... Read More
Q. बच्चों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए?
A. प्रश्नकर्ता : प्रेम में जितना पावर है, उतना सत्ता में नहीं न?! दादाश्री : ना। पर आपको प्रेम... Read More
Q. किसी व्यक्ति के प्रेम में पड़ना यानी क्या?
A. युवाओं के टीनेज में आने से उनमें होने वाले शारीरिक बदलाव, सोशल मीडिया का ज्यादा प्रभाव, स्कूल या... Read More
A. प्रश्नकर्ता : दो लोग प्रेमी हों और घरवालों का साथ नहीं मिले तो आत्महत्या कर लेते हैं। ऐसा बहुत बार... Read More
A. प्रश्नकर्ता : परन्तु बहुत बार हमें द्वेष नहीं करना हो तब भी द्वेष हो जाता है, उसका क्या... Read More
Q. क्या रिश्तों में सच्चा प्रेम होता है?
A. जगत् आसक्ति को प्रेम मानकर उलझता है। स्त्री को पति के साथ काम और पति को स्त्री के साथ काम, ये सब... Read More
A. प्रश्नकर्ता : मोह और प्रेम, इन दोनों के बीच की भेदरेखा क्या है? दादाश्री : यह पतंगा है न, यह पतंगा... Read More
Q. आसक्ति और प्रेम में क्या अंतर है?
A. परम पूज्य दादा भगवान की दृष्टि से मोह और आसक्ति, प्रेम नहीं हैं। वे हमें लौकिक मान्यताओं से विपरीत... Read More
Q. ईश्वरीय प्रेम क्या है? ऐसा प्रेम कहाँ से प्राप्त होगा?
A. यह प्रेम तो ईश्वरीय प्रेम है। ऐसा सब जगह होता नहीं न! यह तो किसी जगह पर ऐसा हो तो हो जाता है, नहीं... Read More
subscribe your email for our latest news and events
