पैसे खर्च हो जाएँगे, ऐसी जागृति रखनी ही नहीं चाहिए। जिस समय जो खर्च हो वह सही। इसलिए पैसे खर्च करने को कहा ताकि लोभ छूटे और बार-बार दे सकें।

उपयोग, वह जागृति है। हम शुभ करें, दान दें, वह दान कैसा? जागृतिपूर्वक का कि लोगों का कल्याण हो। कीर्ति-नाम हमें प्राप्त नहीं हो, इसलिए गुप्त रूप से देते हैं। यह जागृतिपूर्वक कहलाता है न! वह उपयोग कहलाता है। दूसरे तो, नाम नहीं छपा हो तो दूसरी बार देते नहीं।
ऐसा है, शुभमार्ग में भी जागृति कब कहलाती है? इस भव में और परभव में लाभदायी हो, ऐसा शुभ हो, तब वह जागृति कहलाती है। वर्ना, वह दान करता हो, सेवा करता हो, पर आगे की जागृति उसे कुछ भी नहीं होती। जागृतिपूर्वक सभी क्रियाएँ करे तो अगले जन्म का हित होगा, वर्ना नींद में सब जाता है। यह दान किया वह सब नींद में गया! जागते हुए चार आने भी जाएँ तो बहुत हो गया! यह दान दें और भीतर यहाँ की कीर्ति की इच्छा हो, तो वह सब नींद में गया। पर भव के हित के लिए जो दान यहाँ दिया जाए, वह जागृत कहलाता है। हिताहित का भान अर्थात् खुद का हित किस में है और खुद का अहित किस में है और उसके अनुसार जागृति रहे वह! अगले जन्म का कुछ ठिकाना नहीं हो और यहाँ दान करता हो, उसे जागृत कैसे कहा जाए?
Book Name: दान (Page # 23 Last Paragraph, Page #24 Paragraph #1 & #2)
Q. दान अर्थात् क्या? उसका महत्त्व क्या है?
A. दान यानी औरों को अपना खुद का कुछ भी देकर उन्हें सुख देना वह। किसी भी दूसरे जीव को, चाहे वो मनुष्य... Read More
Q. दान/परोपकार के प्रकार क्या हैं?
A. कितने प्रकार के दान हैं, यह जानते हो आप? चार प्रकार दान के हैं। देखो! एक आहारदान, दूसरा औषधदान,... Read More
Q. दान कहाँ और कितना देना चाहिए?
A. इस काल में दान बहुत सोच-समझकर देने जैसा है। पहले के ज़माने में सच्चा धन आता था, इसलिए दान भी सच्चा... Read More
Q. पैसे और दान के बीच क्या संबंध है?
A. प्रश्नकर्ता : दान के इन चारों विभागों में क्या पैसों का कोई स्थान नहीं हैं? दादाश्री : पैसों का... Read More
A. प्रश्नकर्ता : आत्मार्थी के लिए तो कीर्ति अवस्तु है न? दादाश्री : कीर्ति तो बहुत नुकसानदायक वस्तु... Read More
Q. मंदिर के लिए दान देने का महत्व क्या है?
A. प्रश्नकर्ता : हम मंदिर में गए थे न, वहाँ लोग करोड़ों रुपये पत्थरों के पीछे खर्च करते हैं। और भगवान... Read More
Q. गरीबों को दान देने के क्या फायदे हैं?
A. प्रश्नकर्ता : मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए मनुष्य किसी गरीब, किसी अशक्त की सेवा करे या भगवान की... Read More
Q. पैसों का योग्य उपयोग कैसे करें?
A. प्रश्नकर्ता : पर मानो कि किसी के पुण्य कर्म से उसके पास लाखों रुपये हो जाएँ, तो उसे गरीबों में बाँट... Read More
Q. क्या काला धन दान में देना चाहिए ?
A. प्रश्नकर्ता : कई ऐसा कहते हैं कि दान करे तो देव बनता है, वह सही है? दादाश्री : दान करें, फिर भी... Read More
subscribe your email for our latest news and events
