Related Questions

क्या शादी से पहले डेटिंग करना सही है या नहीं?

शादी की उम्र होते ही लोगों के मन में बहुत सारे प्रश्न उठते हैं और उलझनें होती हैं जैसे कि शादी कर लेनी चाहिए या डेट पर जाना चाहिए? यदि कोई परम पूज्य दादाश्री से यह प्रश्न पूछे कि “क्या मुझे शादी करनी चाहिए?” तो वे कहते कि, “इस संसार में शादी किए बिना नहीं चलेगा, ब्रह्मचर्य का पालन करना है ऐसा डिसाइड करो और वह भी निश्चित, यकीनन होना (करना ही) चाहिए। ऐसा न हो तो शादी कर लो, लेकिन दो में से एक में आ जाओ।“ और यदि शादी करने का निश्चय करें तो प्रश्न होगा कि शादी से पहले डेट पर जाना चाहिए या नहीं?

“क्या मुझे डेट करना चाहिए? मुझे किसके साथ डेट पर जाना चाहिए?” इन सवालों को लेकर परम पूज्य दादा भगवान का क्या कहना है, आइए समझते हैं।

प्रश्नकर्ता: क्या डेटींग करना पाप है? डेटींग यानी ये लोग, लड़के लड़कियों के साथ बाहर जाएँ और लड़कियाँ लड़कों के साथ बाहर जाएँ, तो क्या वह पाप है? उसमें कुछ हर्ज है?

दादाश्री: हाँ, लड़कों के साथ घूमने की इच्छा हो तो शादी कर लेना। फिर एक ही लड़का पसंद करना, एक निश्चित होना चाहिए। अन्यथा ऐसा गुनाह नहीं करना चाहिए। जब तक शादी न हो जाए, तब तक आपको लड़कों के साथ नहीं घूमना चाहिए।

प्रश्नकर्ता: यहाँ अमरीका में तो ऐसा है कि लड़के-लड़कियाँ चौदह साल की उम्र से ही बाहर घूमने जाते हैं। फिर मन मिले तो उसमें आगे बढ़ते हैं। उसमें से कुछ बिगड़ जाए, एक-दूसरे से मन न मिले तो फिर किसी और के साथ घूमते हैं। उसके साथ नहीं जमा तो फिर तीसरा, ऐसे चक्कर चलता रहता है और एक साथ दो-दो, चार-चार के साथ भी घूमते हैं।

दादाश्री: देट इज़ वाईल्डनेस, वाईल्ड लाइफ! (यह तो जंगलीपन है, जंगली जीवन!)

प्रश्नकर्ता: तब उन लोगों को क्या करना चाहिए?

दादाश्री: लड़की को एक लड़के के प्रति सिन्सियर (वफादार) रहना चाहिए और लड़का लड़की को सिन्सियर रहे, ऐसी लाइफ (जिंदगी) होनी चाहिए। इनसिन्सियर लाइफ, वह रोंग लाइफ है।

प्रश्नकर्ता: अब इसमें सिन्सियर कैसे रहें? एक-दूसरे के साथ घूमते हों, उसमें फिर लड़का या लड़की इनसिन्सियर हो जाते हैं।

दादाश्री: तब घूमना बंद कर देना चाहिए न! शादी कर लेनी चाहिए। आफ्टर ऑल वी आर इन्डियन, नोट वाइल्ड लाइफ। (आखिर हम भारतीय हैं, जंगली नहीं।)

अपने यहाँ शादी के बाद दोनों सारा जीवन सिन्सियरली (वफादारी से) साथ में रहते हैं। जिसे सिन्सियरली रहना हो, उसे पहले से ही दूसरे व्यक्ति से फ्रेन्डशिप नहीं करनी चाहिए। इस मामले में बहुत सख्त रहना चाहिए। उसे किसी लड़के के साथ घूमना नहीं चाहिए और घूमना हो तो एक ही लड़का पक्का करके माता-पिता से कह देना कि शादी करूँगी तो इसके साथ ही करूँगी, मुझे किसी दूसरे से शादी नहीं करनी। इनसिन्सियर लाइफ इज़ वाइल्ड लाइफ। (बेवफा जीवन ही जंगली जीवन है।)

Related Questions
  1. वैवाहिक जीवन को कैसे सुखी बनाएँ?
  2. विवाहित जीवन की समस्याओं के कारण क्या हैं?
  3. विवाहित जीवन की समस्याओं का किस तरह समाधान लाएँ?
  4. अपने जीवनसाथी के साथ व्यवहार करने के टीप्स
  5. क्रोधित पत्नी के साथ कैसे व्यवहार करें?
  6. किच-किच करने वाली पत्नी से कैसे व्यवहार करना चाहिए?
  7. विवाहित जीवन में आर्थिक समस्याओं को कैसे टालें?
  8. तलाक के क्या कारण हैं?
  9. क्या मुझे तलाक़ लेना चाहिए?
  10. क्या पति-पत्नी के रिश्ते में एक-दूसरे की गलतियाँ निकालना सही है?
  11. जीवनसाथी के प्रतिक्रमण क्यों करने चाहिए?
  12. क्या शादी से पहले डेटिंग करना सही है या नहीं?
  13. जीवनसाथी कैसे पसंद करें?
  14. जब जीवनसाथी से धोखा मिल रहा हो, तो चिंता और संदेह से कैसे छुटकारा पाये ?
×
Share on