
आत्मा का अनंत ज्ञान, अनंत दर्शन और अनंत शक्ति आज भी उसी रूप में है। आत्मा कभी भी पापी हुआ ही नहीं। आत्मा संपूर्ण शुद्ध ही है।
परम पूज्य दादा भगवान‘मोक्ष में जाते हुए विघ्न अनेक प्रकार के होने से उनके सामने ‘शुद्ध चेतन’ अनंत शक्ति वाला है!’ ये विघ्न तो माया के हैं!!
परम पूज्य दादा भगवानहमें बलवान नहीं बनना है, निर्बलता निकालनी है। आप खुद ही अनंत शक्ति के धनी हो! सुख भी बाहर नहीं खोजना है, अंदर बेहिसाब है!
परम पूज्य दादा भगवानआत्मा की तो अनंत शक्ति है। जितनी तरफ शक्ति को घुमाना हो, उतनी तरफ घूम जाए, ऐसा है! उसे घुमाने वाला चाहिए। करोड़ों तरफ घुमा सकते हैं! यदि खुद उलझन में पड़ जाए और कहे कि, ‘इतनी झंझट हो गई, अब क्या होगा, क्या होगा’, ऐसा कहने से क्या होता है? कुछ का कुछ हो जाता है! कैकेयी ने किया था न!
परम पूज्य दादा भगवानआत्मा में अनंत शक्ति है! आत्मा जानने के बाद यदि आप आत्मा में एकसार हो जाओ तो वह प्रकट होती है।
परम पूज्य दादा भगवानsubscribe your email for our latest news and events
