
पैसों से ही ‘ऑब्लाइज़’ किया जा सके, ऐसा नहीं है। वह तो देने वाले की शक्ति पर आधारित है। सिर्फ मन में भाव रखने हैं कि, ‘कैसे मैं ऑब्लाइज़ करूँ’, इतना ही रहा करे, बस वही देखना है।
परम पूज्य दादा भगवानआप खुद के लिए कुछ भी मत करना। लोगों के लिए ही करना, तो आपको खुद के लिए कुछ करना ही नहीं पड़ेगा।
परम पूज्य दादा भगवानभगवान कहते हैं कि मन-वचन-काया और आत्मा (प्रतिष्ठित आत्मा) का उपयोग औरों के लिए कर। फिर तुझ पर कोई भी दु:ख आए तो मुझे बताना।
परम पूज्य दादा भगवानजब तक आपकी वजह से किसी को ज़रा सा भी दु:ख होता है तब तक आप पर उसका असर होगा ही। इसलिए सावधान रहना।
परम पूज्य दादा भगवानsubscribe your email for our latest news and events
