Banner
  • question-circle
  • quote-line-wt

भय

हर एक जीवमात्र को भय होता ही है। एकेन्द्रिय से पंचेन्द्रिय तक हर एक जीव में चार प्रकार की संज्ञाएँ होती हैं, आहार, मैथुन, निद्रा और भय। जीव गर्भ में आए तब से लेकर मृत्यु तक ये संज्ञाएँ जुड़ी रहती ही हैं और उनके द्वारा कार्य होते रहते हैं। भय संज्ञा कैसे काम करती है? जैसे कि, एक छोटा सा पिल्ला रास्ते पर बैठा हो और गाड़ी के हॉर्न की आवाज़ सुनते ही तुरंत उठकर चलने लगता है, क्योंकि उसे भय संज्ञा के आधार पर "मर जाऊँगा तो?" ऐसा भय लगता है। अगर भय संज्ञा ना होती तो पिल्ला भी रास्ते से नहीं हटता और रास्ते में ट्रैफिक की मुश्किलें पैदा हो जातीं।

शुरू में जीव को भय संज्ञा के कारण स्वाभाविक भय होता है, लेकिन वह जैसे जैसे मनुष्य में आता है, वैसे वैसे विपरीत भय घुसता है। सुबह-सुबह अख़बार में या टीवी में चोरी, लूटपाट की घटनाएँ सुनकर खुद को लूटे जाने का भय लगता रहता है या तो "हुल्लड़ होगा तो?" ऐसा भय पैदा होता है। अरे, ज़रा बिजली चली जाए और लाइटें ना हों तो डर के मारे घबराहट शुरू हो जाती है। प्लेन में या कार में एक्सिडेंट हो जाने का भय लगता है। घर में छिपकली या कॉकरोच को देखकर भय से उछल पड़ता है। कितनों को रात में जागने पर भूत की भड़क डराती है। कोई गलत काम हो गया हो तो "मेरी आबरू चली जाएगी!" इसका भी भय लगता रहता है। एग्जाम के बाद रिज़ल्ट का भय लगता है। कहाँ भय नहीं है? कितनों को भूतकाल का भय सताता है, कितनों को भविष्य का भय लगता रहता है। इस तरह, मनुष्य की स्थिति एक भड़के हुए घोड़े के जैसी हो गई है! पराश्रित अवस्था में जीवन बीतता जा रहा है। उसमें भी कलयुग की विपरीत बुद्धि, ना हो वहाँ से भी भय पैदा कर देती है। एक भय को सौगुना करके बताती है, फिर शांतिमय जीवन जीना भी भारी हो जाता है!

परम पूज्य दादा भगवान कहते हैं कि ऐसा मनुष्यपन किस काम का? मनुष्यपन तो निडर होना चाहिए। वर्ल्ड में कोई चीज़ उसे हिला ना सके, ऐसा होना चाहिए। ऐसी निर्भय जगह कौन सी है? खुद का आत्मस्वरूप! खुद को "मैं आत्मा हूँ" ऐसा भान होने के बाद जैसे जैसे आत्म अनुभव की श्रेणियाँ चढ़ता जाता है वैसे वैसे भय समाप्त होता जाता है, भयभीत संसार में भी निर्भय आत्मस्वरूप से व्यवहार कर सकते हैं। जितना खुद को विनाशी मानता है, उतना भय उत्पन्न होता है। जब "खुद अविनाशी है" ऐसा भान होता है, तबसे निर्भय होता जाता है।

यहाँ हमें विभिन्न प्रकार के भय, उसके पीछे के कारण और उसमें से बाहर निकलने के लिए प्रैक्टिकल और व्यवहारिक उपायों की विस्तृत समझ प्राप्त होती है।

Fear due to Wrong Belief

Why do we have the feeling of fear? What is the spiritual science behind arising and dissolving fear?

play
previous
next

Top Questions & Answers

  1. Q. भय के कारण क्या हैं?

    A. अगर हम डर के कारणों को समझ लें, तो डर से बाहर निकलने के उपाय अपने आप मिल जाते हैं। परम पूज्य दादा... Read More

  2. Q. भूत, प्रेत, पिशाच, डायन, काली विद्या आदि का भय लगे तब क्या करें?

    A. हम रात में कोई हॉरर मूवी (भूत की मूवी) देखकर या भूत की कहानी सुनकर सो गए हों। ऊपर से उस रात हम घर... Read More

  3. Q. जीव-जंतु और जानवरों का भय कैसे दूर करें?

    A. ज़्यादातर लोगों को जीव-जंतु जैसे कि, छिपकली, तिलचट्टा, बिच्छू या साँप से डर लगता है। अगर दीवार पर... Read More

  4. Q. पुलिस और कोर्ट-कचहरी में जाने का भय लगे तब क्या करें?

    A. आमतौर पर हर एक व्यक्ति को पुलिस और कोर्ट-कचहरी का भय लगता है। पुलिस हमारे घर का दरवाजा खटखटाए तब से... Read More

  5. Q. असफलता के भय से बाहर कैसे निकलें?

    A. जीवन के हर मोड़ पर हमें असफलता का भय सताता रहता है। जब स्कूल और कॉलेज में होते हैं, तब परीक्षा,... Read More

  6. Q. अपमान के भय से कैसे मुक्त हुआ जाए?

    A. पिछले प्रश्नों में, हमने बाहरी वस्तुओं और परिस्थितियों के भय के बारें में जाना। लेकिन कुछ भय ऐसे... Read More

  7. Q. कौन से भय हितकारी हैं?

    A. जीवन में कहीं भी भय रखने जैसा नहीं है। फिर भी, ऐसी कुछ बातें हैं, जिनमें भय रखना हितकारी है। इन... Read More

Spiritual Quotes

  1. When the fear of insults will no longer be there, no one will insult you. That is indeed the rule. The ‘transactions’ will continue as long as there is fear. When the fear leaves; the ‘transactions’ will end.
  2. There should be no suspicion in the work you are doing and if suspicion does arise, then do not proceed with that work. Your work will not be successful from the moment you start to have suspicions about your work.
  3. Suffering comes to those who fear it.
  4. Some people say that they employ deceit and deception out of fear, but fear of what? The one with the fault will have fear, is that not so?
  5. Suspicion is removed by doing proper pratikraman. One has to repent against suspicion. One should not become careless about it. The one who did the suspecting, the one who was in violation, should be made the doer of repenting.
  6. In the worldly life, what is misery? It is the pain created from wrong suspicions.
  7. Nowadays most of the quarrels at home arise from suspicions. Suspicions create vibrations which create a blazing fire. And if one becomes suspicion free, the fire will extinguish on its own. How can the flames be put out if both parties are suspicious? There is no choice but for one of the two to become suspicion free.
  8. There is no solution for suspicions. There is solution for real facts. There can never be a solution for suspicions.
  9. Abhaya-daan is higher than gnan-daan, but ordinary people cannot give abhaya-daan! Only the Gnanis and his followers of enlightened beings can give abhaya-daan.
  10. You should not be suspicious about anyone’s conduct, it is very dangerous. How can you see faults in women, when women have given births to great tirthankars? Why should you doubt them? When you do that, there is tremendous liability.
  11. You will fear the one you have contempt for. There is contempt for a snake, a tiger; that is why you are fearful (of them).
  12. The pain that you do not fear, will not come before you at all. Neither do the gansters come, and nor does God. Nothing happens to the one who has let go of fear.
  13. Ignorance of the Self (agnanta) is indeed fear.
  14. If one does secret acts, what should one do to correct them? He should expose the acts and thereby he will no longer fear anyone.
  15. Until egoism reaches the non-existent state, there is nothing but fear in the worldly life.
  16. Who has fear? The one who has greed.
  17. What is the essence of Vitaraag (Enlightened one, who is free from attachment and abhorrence)? It is fearlessness!

Related Books

×
Share on