सीमंधर सिटी

३५ एकड़ में फैला हुआ सीमंधर सिटी एक स्वप्ननगरी है, जहाँ करीब ६०० महात्माओं के परिवारों को रहने के लिए स्टूडियो एपार्टमेन्ट, फ्लेट, बंगले वगैरह के साथ अन्य सुविधाएँ भी हैं। यह एक आध्यात्मिक शहर है जो दुनिया में शाश्वत सुख-शांति और आत्मज्ञान फैलाने का कार्य कर रहा है।

close

सीमंधर सिटी

यह वीडियो परम पूज्य दादाश्री की भावना से निर्मित सीमंधर सिटी का परिचय देता है। यहाँ आत्मज्ञानी प्राप्त किए हुए आत्मार्थी साथ में निवास करते हैं। यह भावना को पूज्य नीरु माँ और पूज्य दीपकभाई के मार्गदर्शन में साकार हुई है।

play

परम पूज्य दादाश्री की भावना थी

"अनुयायियों का एक शहर हो, तो सबके साथ रहने से पूर्णत्व की और प्रगति करने में सहायता, सहूलियत रहेगी। ऐसे आध्यात्मिक माहौल से सीमंधर स्वामी के प्रति भक्ति बढ़ेगी और पाँच आज्ञाओं का पालन करना आसान होगा और आत्यंतिक मोक्ष की प्राप्ति होगी।"

पूज्य नीरु माँ ने दादाश्री की यह भावना पूरी की और २९ दिसंबर २००२ में सीमंधर सिटी का उद्घाटन किया।

सीमंधर सिटी में “वात्सल्य” है जो पूज्य नीरु माँ और पूज्य दीपकभाई का निवास स्थान है। वहाँ अक्रम ज्ञान को दुनिया के कोने-कोने में पहुँचाने के लिए समर्पित ब्रह्मचारी भाईओं और बहनों के रहने का स्थान “आप्तसंकुल” भी शामिल है।

पूरे शहर का आयोजन बढ़िया किया गया है। पूरे शहर को जगमगाती रोशनी, साफ-सुथरी डामर/कंक्रीट की सड़कों, खूबसूरत छोटे-छोटे बगीचों, विभिन्न खेल खेलने के लिए प्ले ग्राउंड, फूल-पौधे और पेड़ों की हारमाला से खूबसूरती से आयोजित किया गया है।

सीटी में कई सुविधाएँ हैं। सीटी में सुविधाओं में तालाब, वॉकिंग ट्रैक, क्लब हाउस, अंबा हेल्थ सेंटर और हॉस्पिटल, गैस पाइपलाइन, हाई स्पीड इंटरनेट और इंटरकॉम की सुविधाएँ शामिल हैं।

सबसे बड़ी बात ये है कि दुनिया के कोने-कोने से आकर अपनी आध्यात्मिक प्रगति के लिए सीमंधर सिटी के निवासी को ये अहसास होता है की सीमंधर सिटी एक बड़ा आध्यात्मिक कुटुंब है।

संक्षिप्त में, यह सिटी, साफ सिटी, हरी सिटी और पवित्र सिटी का प्रतिक है।

सीमंधर सिटी का 360 डिग्री पैनरैम द्वारा अवलोकन करें |

सीमंधर सिटी तक कैसे पहुँचें?

सीमंधर सिटी अहमदाबाद शहर (गुजरात, भारत) से करीब २५ की.मी. की दूरी पर अडालज गाँव के पास गांधीनगर-कलोल हाईवे पर है। ये अहमदाबाद एरपोर्ट से करीब १८ की.मी. दूर है।

मैप देखें Simandhar City Map

×
Share on